बल्लबगढ़: बस अड्डा से हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए की पहली बस रवाना
बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर से हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई तीर्थ यात्रा योजना के तहत पहली बस आज अयोध्या के लिए रवाना की गई।बजिसे परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीयराज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा, एडीसी आनंद शर्मा, एसडीएम त्रिलोकचंद भी मौजूद रहे।