बल्लबगढ़: फरीदाबाद में दैनिक रेल यात्रियों के लिए बड़ी और राहत की खबर, ₹30 की जगह ₹10 हुआ रेल का टिकट
उत्तर रेलवे ने लोकल ट्रेन यानी ईएमयू का किराया ₹30 की जगह ₹10 कर दिया है। जिससे दैनिक रेल यात्रियों को फायदा होगा। बता दें कि यात्रियों से जब इस विषय पर बात की गई तो उनका कहना था कि पहले बढ़े हुए किराए के चलते लोग अक्सर बिना टिकट के यात्रा करते थे, अब टिकट सस्ता होने से लोग टिकट लेकर यात्रा करेंगे।