बल्लबगढ़: सेक्टर 16 में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि जल्द होगी लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जुमले देती है। गारंटी तो कांग्रेस ही देती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी और जो नए उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें भी लोकसभा की टिकट दी जा सकती है।