पिपरा: पीपरा प्रखंड आजीविका महिला संकुल की आमसभा में कार्यों का लेखा-जोखा रखा गया, गतिविधियों व उपलब्धियों पर चर्चा हुई
Pipra, Palamu | Sep 29, 2026 ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के पलाश कार्यक्रम के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से मंगलवार के दोपहर 3 बजे पीपरा प्रखंड में आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें समिति के एक वर्ष के कार्यों, आय-व्यय और गतिविधियों का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा गया।