महसी: बेहड़ा में आयोजित महाआरती में विधायक सुरेश्वर सिंह ने बालिकाओं की बेहतर शिक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया
महसी तहसील क्षेत्र के बेहडा गांव में स्थापित दुर्गा पंडाल में आयोजित महाअष्टमी की महाआरती में सम्मिलित होने महसी विधायक सुरेश्वर सिंह गुरुवार रात करीब साढे दस बजे पहुंचे। उन्होंने मंच से बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की जो बच्चियां शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर रही हैं। उनके लिए हम सदैव सहयोग की भावना से खड़े मिलेंगे।