महसी: मोतीपुर वन बैरियर पर वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, नारेबाजी की, बड़े वाहनों का जंगल में प्रवेश वर्जित
मोतीपुर वन बैरियर पर सुबह करीब 10 बजे भारी तादाद में चालक सहित राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और जाम लग गया। देखते ही देखते लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वाहन चालक व स्थानीय लोगों का आरोप है की वन विभाग जंगल के बीच से बने रास्ते पर जाने से रोक रहा है। जबकि डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिव शंकर ने बताया कि बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।