महसी: खैरीघाट थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना पर एएसपी ग्रामीण ने कहा, मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें लगाई गईं
खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी अंकित कुमार मौर्य मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ₹900000 वसूली कर नानपारा की ओर से घर जा रहे थे। बरदहा बाजार मोड के पास तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर रुपयों की लूट की।इस दौरान पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें भी आई है। घटना की जानकारी देते हुए एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर,3 टीमें लगाई गई है