महसी: अलीनगर कला में एंटी रोमियो टीम ने वृहद स्तर पर चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया
खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला में गुरुवार दोपहर बाद करीब 3 बजे एंटी रोमियो टीम के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए वृहद चौपाल लगाया गया।पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं को पंपलेट वितरित कर सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर व उनके प्रयोग की पूरी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी