महसी: छीटनपुरवा में सरकारी जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने गए राजस्व कर्मियों से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतापुर ग्राम पंचायत के छीटनपुरवा में खलिहान व रास्ते की भूमि पर मौजूदा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंतापुर द्वारा ग्राम वासियों से अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। सूचना पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे निर्माण कार्य रुकवाने गए राजस्व निरीक्षक शिवपुर व क्षेत्रीय लेखपाल को आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने अभद्रता एवं जाति सूचक गालियां दी।