लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जानकारी दी गई
लखीसराय।जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रकोष्ठ कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 12:45 बजे स्थानीय पत्रकारों की मौजूदगी में जानकारी दी गई कि आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।बताया गया कि लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।