गिद्धौर: मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई, कई निर्णय लिए गए
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के द्वारी पंचायत सचिवालय के सभागार कक्ष में बुधवार को पंचायत कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया जगदीश यादव ने की। इस दौरान वर्ष 2025-26 की 15वीं वित्त आयोग मद की राशि से ग्राम सभा में पारित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई जन उपयोगी योजनाओं को स्वीकृ