फुलवरिया: श्रीपुर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान 8 बोतल विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा
श्रीपुर थाने की पुलिस ने दो लोगों को 8 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि मिश्र बतरहा में गश्त के दौरान दो लोग एक बैग में कुछ लेकर जाते दिखे। जब तलाशी ली गई तो 8 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। दोनों अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।