फुलवरिया: विद्युत विभाग की छापेमारी में फुलवरिया के कई गाँवों में 25 से अधिक बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन, दी गई चेतावनी
विद्युत उपकेंद्र फुलवरिया ने बुधवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर भिन्न-भिन्न गांव में कुल 25 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे और उपभोक्ताओं को बकाया बिल भुगतान का अल्टीमेटम भी दिया। विद्युत विभाग के JE राहुल कुमार शर्मा ने बताया पिछले 6 माह में प्रखंड के कई गांव में बार-बार बकायेदारों को नोटिस भेजा गया था।