फुलवरिया: फुलवरिया थाना परिसर में CO व SHO की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, दिए गए उचित दिशा निर्देश
थाना परिसर में गुरुवार को सीओ बीरबल बरुण कुमार व थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर प्रबुद्ध गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई। सीओ ने कहा होली पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है,इसे पूरे हर्षोल्लास से मनाए।