अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं में जमकर मारपीट...
ग्वालियर शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दीपावली की रात दुकान लगाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों महिलाएं सरेराह एक-दूसरे से भिड़ गईं। धार्मिक स्थल के नजदीक हुए इस हंगामे को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इंदरगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने के साथ ही विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।