ग्वालियर में पुलिस से भिड़ा नशे में धुत युवक, बोला- 'तुम हमारे नौकर हो', ट्रैफिक पुलिस ने पाइप से की पिटाई...
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास शराब के नशे में एक युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर हंगामा किया। युवक पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए उन्हें अपना नौकर बताने लगा और कहने लगा कि उसकी कमाई से पुलिसवालों को वेतन मिलता है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवक की बदसलूकी लगातार बढ़ती गई। आरोप है कि उसने एक सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने का इशारा किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। इसी दौरान एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल प्लास्टिक के पाइप से युवक की पिटाई करता नजर आया।