कोरबा। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान के बीच मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पूर्व पंजीकृत मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह दोबारा अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकता है।
दरअसल, कई मतदाता इस आशंका में फॉर्म-6 भरने से बच रहे थे कि पहले से मतदाता होने के बावजूद नए पंजीकरण की घोषणा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
#VoterList #Form6 #SIR2026 #ElectionCommission #Korba ChhattisgarhNews ChhattisgarhUpdate24
Korba, Korba | Nov 17, 2026