स्याना: शहीद स्तंभ पार्क पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर दीप जलाकर शहीदों को नमन किया
Siyana, Bulandshahr | Nov 8, 2026
नगर के शहीद स्तंभ पार्क पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। रविवार को नगर के वरिष्ठ समाज सेवी ललित त्रिवेदी के नेतृत्व में अन्य समाज सेवी कार्यकर्ता सहित स्तंभ पर पहुंचे। जहां समाज सेवी कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर पहला दीप शहीद स्तंभ पर जलाकर शहीदों को नमन किया।