मानपुर: जैव विविधता प्रशिक्षण केंद्र, ताला में वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के सहयोग से वनरक्षक प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित
Manpur, Umaria | Sep 23, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जैव विवधता ट्रेनिंग सेंटर ताला में प्रशिक्षु वनरक्षकों के लिए वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और उनके बाद की जाने वाली विधिक कार्रवाई पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट (WCT) के सहयोग से संपन्न हुआ।