*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 9 अगस्त 2026*
*कांवड़ यात्रा/ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी बस्ती द्वारा बस्ती-गोण्डा-अयोध्या बॉर्डर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया*
कांवड़ यात्रा/ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी बस्ती द्वारा बस्ती-गोण्डा-अयोध्या बॉर्डर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों हेतु यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस तैयारियों व पुलिस प्रबंध का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सीमावर्ती जनपदों के संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय भी स्थापित किया गया।
अधिकारीगण द्वारा बैरिकेडिंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन योजना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा पूर्णतः व्यवस्थित एवं सुरक्षित रहे।
*जिला प्रशासन एवं बस्ती पुलिस कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध एवं सतर्क है।*
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 9, 2026