सोरांव: सोरांव इलाके के नसरत पुर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने का मामला सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
सोरांव थाना क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना नसरतपुर स्थित भीमराव अंबेडकर पब्लिक स्कूल में बीती रात हुई। स्कूल परिसर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।