बांगरमऊ: फतेहपुर गांव में प्रेमिका की कलाई काटने वाले निर्दय प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी 20 वर्षीय पूनम पुत्री बाबू का गांव निवासी सिरफिरे प्रेमी रिंकू पुत्र लोचन से प्रेम प्रसंग था.जिसके चलते रिंकू ने प्रमिका को खेत पर बुलाया था.इस बीच दोनो में झगड़ा होने से प्रेमिका का खुरपी से हाथ का पंजा काटकर धड़ से अलग कर दिया था. इस मामले में परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।