बांगरमऊ: कैथापुरवा गांव में करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा,मजदूर की हालत गंभीर,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैथापुरवा गांव में हाई टेंशन तार में भूसा लदा ट्रक टकराने से एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई. करंट लगने से अचेत हुए मजदूर को सीएचसी पर लोग ले गए,जहां से हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है,