हसनपुर: आदमपुर में मारपीट कर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भीमासुल्तानपुर गांव निवासी उमेश (21) पुत्र महीपाल और अमर सिंह (42) पुत्र सोमपाल को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद एसडीएम न्यायालय हसनपुर भेज दिया गया।