सेन्हा: सेन्हा में तीन नाबालिग सहेलियों से दरिंदगी, बिस्कुट-चॉकलेट का लालच देकर की घिनौनी हरकत; आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे मामले की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। पीड़ित बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।