मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 : 27 अगस्त को भीकनगांव में लगेगा शिविर
________________
नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का मिलेगा लाभ
________________
लंबित प्रकरणों के निराकरण और समस्याओं के समाधान पर रहेगा विशेष जोर
________________
खरगोन 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर परिषद भीकनगांव में आगामी 27 अगस्त 2026 को कृषि उपज मंडी प्रांगण, भीकनगांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
शिविर की तैयारियों को लेकर आज नगर परिषद भीकनगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, खरगोन श्री वीरेंद्र कटारे तथा सहायक परियोजना अधिकारी श्री उमेश जोशी ने नगर परिषद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत आयोजित होने वाले शिविर की तैयारियों, नागरिकों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आम नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में श्री संजय कानुनगो, नगर परिषद भीकनगांव सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर परिषद भीकनगांव ने नागरिकों से अपील की है कि वे 27 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हों।
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #khargone
Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 21, 2026