Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
rbhelloriya
No video available
2
अमरीश पुरी का बेहतरीन डायलॉग Hindi Movie #shorts #law #court #ips #ias #fun #masti #love #amrishpuri #anilkapoor #insta
Gaya Town CD Block, Gaya
| Oct 14, 2024
अमरीश पुरी का बेहतरीन डायलॉग Hindi Movie #shorts #law #court #ips #ias #fun #masti #love #amrishpuri #anilkapoor #insta #x #hate #fight #courtscene #advocate #justice #lawyer #books #study #newmovie #music #fashion #cars #bike #business instagram #followers
#shorts
#law
#court
#ips
#ias
#fun
#masti
#love
#amrishpuri
#anilkapoor
#insta
#entertainment
#others
MORE NEWS
सैटेलाइट टाउनशिप और लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ किसानों का हुंकार, गया में समाहरणालय तक निकला प्रतिवाद मार्च गया: सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना एवं लैंड पुलिंग नीति के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले सोमवार को गया में किसानों का प्रतिवाद मार्च निकला। दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-3 से शुरू हुआ यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर, महिलाएं और युवा कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। मार्च में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना और लैंड पुलिंग नीति किसानों की जमीन और आजीविका के लिए गंभीर खतरा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट कहा कि उनकी सहमति के बिना किसी भी प्रकार की भूमि संबंधी योजना लागू करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रतिवाद मार्च के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि लैंड पुलिंग नीति छोटे और सीमांत किसानों के हित में नहीं है। उनका कहना था कि इस नीति से किसानों के सामने अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने का संकट खड़ा हो सकता है। संगठन ने सरकार से इस नीति को वापस लेने तथा सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की। समाहरणालय पहुंचने के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि वे अपने अधिकारों और जमीन की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। अखिल भारतीय किसान महासभा के गया जिला सचिव बालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के अस्तित्व, आजीविका और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए भूमि संबंधी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसान एकजुट हैं और अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रतिवाद मार्च को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस मार्च ने जिले में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना और लैंड पुलिंग नीति को लेकर किसानों की नाराजगी को एक बार फिर मुखर कर दिया। #viralreels #गयाजी #viralvideoシ #latestnewsgaya #bodhgayanews #gaya #गया_हो #latestvideo #धरना #dharma
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 29, 2026
झारखंड के जंगलों से भटककर आए दो जंगली हाथी ने बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दहशत फैला दी है. घनी आबादी वाले इलाकों में दोनों हाथियों के विचरण करने से ग्रामीण भयभीत हैं. वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर लौटाने की कोशिश में जुटी हुई है. #viralreels #हाथी #हाथीराजा #गयाजी #viralvideoシ #Fatehpur #latestnewsgaya #झारखण्ड #jharkhand
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 29, 2026
आषाढ़ पूर्णिमा पर बोधगया में गूंजा आध्यात्मिक समागम: महाबोधि मंदिर पहुंचे सद्गुरु, बोले— 'बुद्ध प्रकाश हैं, उन्हें अपने भीतर आत्मसात करें' गया: आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने सोमवार को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने मंदिर के मुख्य गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित किए तथा पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे बौद्ध भिक्षुओं, लामाओं, भिक्षुणियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ आध्यात्मिक संवाद में भाग लिया। सद्गुरु का यह दौरा आध्यात्मिक सौहार्द, अंतरधार्मिक सद्भाव और मानवता के सार्वभौमिक मूल्यों का सशक्त संदेश बनकर उभरा। महाबोधि मंदिर पहुंचने पर सद्गुरु का स्वागत मंदिर के मुख्य भिक्षु वें. भिक्षु चालिंदा, भंते डॉ. मनोज, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी तथा समिति के सदस्य डॉ. अरविंद सिंह ने पारंपरिक तरीके से किया। स्वागत के बाद उन्हें मंदिर के मुख्य गर्भगृह में ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान दीप एवं अगरबत्ती प्रज्वलित कर उन्होंने अपनी आस्था प्रकट की। उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं ने पवित्र बौद्ध सुत्तों का सामूहिक पाठ किया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और भक्ति के वातावरण से गुंजायमान हो उठा। दर्शन-पूजन के उपरांत सद्गुरु पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बीटीएमसी सदस्य किरण लामा के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली पर सद्गुरु का आगमन समूचे बौद्ध समुदाय के लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है। इस अवसर पर भारत सहित विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षु, लामा, भिक्षुणियां तथा जापानी बौद्ध प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। संवाद के दौरान शांति, करुणा, सह-अस्तित्व, ध्यान, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव कल्याण जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। सद्गुरु ने आंतरिक जागरूकता, आत्मपरिवर्तन और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं बौद्ध भिक्षु समुदाय ने विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण, मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में सद्गुरु द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के संदेशों को वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक बताते हुए उन्हें समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। महाबोधि मंदिर की आगंतुक पुस्तिका में सद्गुरु ने अपने हस्ताक्षर के साथ लिखा, "बुद्ध प्रकाश हैं। प्रकाश पूजा के लिए नहीं, बल्कि उसे अपने भीतर आत्मसात करने के लिए है। भगवान बुद्ध का यह प्रकाश आपके जीवन को आलोकित करे। प्रेम एवं शुभकामनाएं।" उनके इस संदेश को उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के दर्शन और जीवन-दर्शन का सार बताया। कार्यक्रम के समापन पर गया के जिलाधिकारी सह बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशांक शुभंकर ने बीटीएमसी के पदाधिकारियों और मंदिर के भिक्षुओं की उपस्थिति में सद्गुरु को महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति तथा समिति का महत्वपूर्ण प्रकाशन भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने बोधगया को विश्व शांति, आध्यात्मिक चेतना और मानवता का केंद्र बताते हुए भगवान बुद्ध के करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। सद्गुरु का यह दौरा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक एकता, अंतरधार्मिक संवाद और वैश्विक सद्भाव का प्रेरणादायी संदेश बनकर सामने आया। आषाढ़ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महाबोधि मंदिर परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम मैत्री, करुणा, शांति और मानवता के उन मूल्यों को पुनः स्थापित करने का माध्यम बना, जिनका संदेश भगवान बुद्ध ने विश्व को दिया था। #गयाजी #viralreels #latestnewsgaya #viralvideoシ #politicsnews #bodhgayanews #bodhgayatour
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 29, 2026
गया स्टेशन पर टिकट दलाल दबोचा, यात्रियों से वसूलता था हजार रुपये तक अतिरिक्त कमीशन गया: गया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया ने टिकट दलालों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए एक युवक को सोमवार को शाम में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से तत्काल कोटे का रेलवे टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसकी जांच में टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित कई डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं। आरपीएफ की टीम स्टेशन परिसर में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान बुकिंग काउंटर के बाहर खड़े एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम आदित्य कुमार, निवासी चंदौती, गया बताया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह तत्काल टिकट बनवाकर यात्रियों से टिकट के वास्तविक मूल्य के अतिरिक्त 2000 से 3000 रुपये तक कमीशन वसूलता है। उसके पास से गया से नागपुर के लिए जारी एक वैध तत्काल टिकट भी बरामद हुआ, जिसे कथित रूप से अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से बनवाया गया था। आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने जब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल जानकारियों से टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री के कई साक्ष्य मिले। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कारवाई किया जा रहा है। #गयाजी #latestnewsgaya #viralvideoシ #लेटेस्ट #JuctionGayaRailway #gayarailwaystation
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 29, 2026
स्वतंत्रता सेनानी मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का संकल्प, कहा– उनके आदर्शों पर चलकर मजबूत होगा सामाजिक न्याय का आंदोलन, भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गया: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पिछड़ा समाज के प्रखर नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी, गया की ओर से राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुंगेरी लाल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय मुंगेरी लाल केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले जननेता थे। उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल ने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस की विचारधारा, गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान तथा समाज में समानता स्थापित करने के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा का अद्भुत उदाहरण था। उन्होंने कहा कि आज के समय में मुंगेरी लाल के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में समान अवसर, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय मुंगेरी लाल का राजनीतिक और सामाजिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके संघर्ष और सिद्धांतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके अधूरे सपनों को साकार करने तथा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर युगल किशोर सिंह, प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, अजय कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, ओंकार शक्ति, अर्जुन गुप्ता, मोहम्मद नसीम, शिवनाथ प्रसाद, सहदेव यादव, राकेश कुमार, सारिका कुमारी, मदीना खातून, पूनम कुमारी, अंशु सिन्हा एवं सविंदर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी, गया के मीडिया प्रभारी अशोक भारती ने दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मुंगेरी लाल के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी संगठन द्वारा विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा से प्रेरणा ले सके। #कांग्रेस #Congress #viralvideoシ #latestnewsgaya #गयाजी #BJPGovernment
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 29, 2026