ओरमांझी: समाहरणालय में उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेयजल मुद्दों पर पंचायत मुखियाओं के साथ समीक्षा बैठक की
समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने वीसी के जरिए शनिवार शाम करीब पांच बजे पेयजल से जुड़े मुद्दों पर सभी पंचायतों के मुखिया के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा नए चापानल और चापानल मरम्मती की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी लेते सम्बंधित सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी परिस्थिति में पेय जल की समस्या ना हो।