ओरमांझी: युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने कांके रोड स्थित सीएम आवास पर सीएम से मुलाकात की
कांके रोड स्थित सीएम आवास में गुरुवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन से युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने मुलाकात की। युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन को ओरमांझी में गरीब बच्चियों की शिक्षा, लाइफ स्किल प्रोग्राम और फुटबाल प्रशिक्षण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया।