ओरमांझी: राजमहल से सांसद विजय हांसदा ने प्रोजेक्ट भवन में वक्फ संशोधन बिल का किया विरोध
प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार शाम करीब चार बजे राजमहल से सांसद विजय हांसदा ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि जमीन राज्य का मसला होता है यह केंद्र सरकार ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कहीं कुछ गलत हो रहा है तो राज्य सरकार इसपर अपना सही निर्णय लेगी।