ओरमांझी: कल्याण मंत्री ने जेल मोड़ स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
जेल मोड़ स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन, आवासीय सुविधा, पुस्तकालय, और सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।