चौसा: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर चौसा स्टेशन पर 23 अक्टूबर को होगा धरना प्रदर्शन
Chausa, Buxar | Oct 19, 2026 ऐतिहासिक चौसा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग तेज हो गई है। चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति ने 23 अक्टूबर को स्टेशन परिसर में अनशन व प्रदर्शन का एलान किया है। कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव न होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।