प्रतापगढ़: नरी गांव में दबिश के दौरान लाखों के गहने और बर्तन उठाने का आरोप लालगंज पुलिस पर
अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव के रहने वाले रिजवान का आरोप है कि बुधवार को उनके घर पर एक स्कॉर्पियो से कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे। खुद को लालगंज कोतवाली का बताते हुए जबरन घर के अंदर कमरो मे घुस गए।और घर से करीब छः लाख के गहने और कीमती बर्तन अपने साथ उठा ले गए है। इलाके मे चर्चा की माने तो लालगंज इलाके मे कुछ दिन पूर्व हुई एक बड़ी चोरी के मामले में दबिश पड़ी है।