प्रतापगढ़: औवार निवासी युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली देहात के औवार निवासी विजय कुमार पुत्र राम आनंद बुधवार की शाम घर कमरे में रोशनदान में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी । कुछ देर बाद घर वालों को जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई । बुधवार की शाम 7:30 बजे सूचना पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी अनीश कुमार यादव ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है।