प्रतापगढ़: महदहा गांव में दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारपीट कर भगाने का आरोप, पीड़िता ने दी तहरीर
प्रतापगढ़ जनपद के महदहा गांव निवासी ममता पटेल पुत्री संग्राम पटेल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि उसकी शादी गांव के ही अमित वर्मा पुत्र सुरेश के साथ 2 नवंबर 2023 को गांव के ही मंदिर में हुई थी। चार माह के बाद उसके पति व ससुराल के लोग उसे प्रताडित करने के साथ मारपीट की जाने लगी। 17 दिसंबर मंगलवार को उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट भगा दिया।