प्रतापगढ़: बाबूगंज बाजार के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
सरैया गांव के रहने वाले राघव राम वर्मा बुधवार की शाम 6.30 बजे अपने साथी छबिलाल निवासी मठिया के साथ बाइक से गड़वारा बाजार से घर जा रहे थे। चिलबिला जगदीशपुर हाईवे पर अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के समीप पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार सामने से अमेठी की तरफ से आ रहे बाइक सवार मोहम्मद रियाज निवासी उमरी अंतू की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।