प्रतापगढ़: पूरे भीखा गांव में दबंगों ने बैनामे की जमीन पर किया अवैध कब्जा, जिला अधिकारी से की गई शिकायत
पूरे भीखा निवासी मोहम्मद वकील पुत्र मोहम्मद नईम जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 203 का बैनामा लिया है जिस पर पड़ोसी जबरिया कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने बुधवार की शाम करीब 4बजे मामले की शिकायत जिलाधिकारी संजीव रंजन से करते हुए कार्रवाई की माग की है। डीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच करकार्रवाई के आदेश दिए हैं।