प्रतापगढ़: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जीआईसी में गुरुवार को नगर पालिका पंचायत उपचुनाव की होगी मतगणना
नगर पालिका उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जीआईसी में होगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की नगर पालिका परिषद बेल्हा अध्यक्ष पद हेतु हुए उपचुनाव की मतगणना जीआईसी स्कूल में गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी । इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक इंतजाम किए गए हैं।