माण्डल: मांडल पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया
मांडल। पुलिस थाना मांडल ने विभिन्न प्रकरणों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दिनेश पिता लुम्बा भील (46 वर्ष), निवासी भदालीखेड़ा, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा तथा पियुष दमामी पिता पप्पु दमामी (22 वर्ष), निवासी मंडपिया, थाना मंगरोप, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।