मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मंगलवार को धनेटा फाटक के पास से हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मंगलवार को धनेटा फाटक के पास हाईवे के किनारे से महेंद्र और सत्यपाल निवासी गण ग्राम मनकरी थाना फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों द्वारा मृतक रामबाबू की निर्मम हत्या करने के प्रयोग में किए गए मफलर को दोनों के द्वारा बताए गए स्थान से बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।