मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के एस ओ धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी टीम द्वारा सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान वारंटी अंकित सिंह पुत्र रिशिपाल सिंह निवासी ग्राम धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।