मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुइया खास रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से युवक का हाथ और पैर कटा, हुई शिनाख्त
थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुईया खास रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 1327 पर चलती ट्रेन से एक व्यक्ति का बायां हाथ और बायां पैर कटने के मामले में घायल व्यक्ति की शिनाख्त कर ली गई है। घायल का व्यक्ति का नाम हेमराज उम्र 45 वर्ष है, जो कि थाना भुता के बितसापुर का रहने वाला है। बता दें कि हादसे वाले दिन व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी थी। पुलिस टीम के द्वारा घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेजवा दिया गया था, लेकिन रविवार को व्यक्ति की शिनाख्त कर ली गई है।