संपतचक: गौरीचक के बाकड़चक से वन विभाग ने 30 सांपों के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार
वन विभाग की टीम में बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकड़चक गांव से सांपों की तस्करी में संलिप्त पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।तस्करों के कब्जे से 30 जीवित सांप बरामद किए गए हैं। जिनमें कई विषैली प्रजातियां शामिल है।वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर सांपों की अवैध खरीद बिक्री के लिए बाकड़चक गांव में जमा हुए हैं।