संपतचक: गौरीचक के बलुआ चक के पास बिहटा सरमेरा सिक्स लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
बिहटा सरमेरा सिक्स लेन पर रविवार की दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पचरुखिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर घेरा निवासी सुदामा पासवान का करीब 40 वर्ष के पुत्र अजय पासवान के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करीब 3 घंटे यातायात बाधित कर दिया। पुलिस ने शाम 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।