संपतचक: संपतचक के गांवों में भाकपा माले ने मनाया चारु मजूमदार का शहादत दिवस
संपतचक भाकपा माले की ओर से विभिन्न गांवों में क्रांतिकारी नेता चारु मजूमदार की शहादत दिवस मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चारु मजूमदार के विचारों और संघर्ष को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रमों का आयोजन हंडेर महादलित टोला,भेलवाड़ा एवं बैरिया गांव में किया गया। जहां स्थानीय ग्रामीण और भाकपा माले ने तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया।