संपतचक: थाने में पानी या पानी में थाना, राजधानी पटना के गोपालपुर थाने का बुरा हाल
राजधानी पटना के गोपालपुर थाना इन दिनों खुद पानी में डूबा हुआ है।अब सवाल यह उठता है कि थाना में पानी घुसा है या थाना ही पानी में समा गया है।तेज बारिश के कारण इतनी बदतर स्थिति हो गई है कि गोपालपुर थाना परिसर में घुटनों तक पानी जमा है। थाने में सैकड़ो केस की फाइल पानी से कभी भी बर्बाद हो सकती है। वाबजूद पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते दिखे।