संपतचक: एंप्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत पावर ग्रिड गौरीचक में कार्यक्रम आयोजित
एंप्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेटिव ELI स्कीम के अंतर्गत पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया PGCIL की गौरीचक इकाई में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना और उद्योग से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रम मंत्रालय,पटना कार्यालय और पावरग्रिड गौरीचक ने संयुक्त रूप से की।