कुंडा: महेशगंज पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को ग्राम अहलादगंज घोसियाना मौजा रायगढ़ से किया गिरफ्तार
महेशगंज पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को ग्राम अहलादगंज घोसियाना मौजा रायगढ़ से गिरफ्तार किया है । सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया की अभियुक्त को शुक्रवार शाम 4.30 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।अभियुक्त का नाम इमरान पुत्र मो0 यासीन खां निवासी ग्राम अहलादगंज मौजा रायगढ़ थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ है।