*गणेशोत्सव के दृष्टिगत प्रतिमा निर्माण एवं विक्रय स्थलों का निरीक्षण, पीओपी प्रतिमाओं पर सख्ती से प्रतिबंध के दिए निर्देश
*पर्यावरण संरक्षण एवं शासन के दिशा-निर्देशों के पालन के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गणेश उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा बडोले के नेतृत्व में नगर पालिका सीएमओ एवं नगर तहसीलदार द्वारा शहर में गणेश प्रतिमाओं के निर्माण एवं विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से निर्मित गणेश प्रतिमाएं पाए जाने पर संबंधित मूर्ति निर्माताओं एवं विक्रेताओं को पर्यावरणीय मानकों तथा शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर पीओपी से निर्मित प्रतिमाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने संबंधित मूर्ति निर्माताओं एवं विक्रेताओं को भविष्य में प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर मिट्टी तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए। साथ ही गणेश उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh