अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज
75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 375 किलोग्राम लहान जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा जिले के सभी वृत्त क्षेत्रों में सघन जांच एवं कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 13 प्रकरण कायम किए गए, जिसमें 2 आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान 75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 375 किलोग्राम लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 52 हजार 500 रुपये आंकी गई है। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही आबकारी विभाग द्वारा जिले में संचालित मदिरा दुकानों का भी सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 15 विभागीय प्रकरण कायम किए गए हैं। विभाग द्वारा मदिरा दुकानों में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के पालन की नियमित रूप से जांच की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh